फर्रुखाबाद जनपद में सनातन धर्म के अनुयायियों एवं ब्राह्मण समाज ने परशुराम भगवान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया,जिसमें आयोजित शोभा यात्रा की छटा निराली थी बैंड बाजों की धुन पर नाचते थिरकते महिलाओं पुरुषों की कतार टूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।जनपद के सुप्रसिद्ध मंदिर पांडाबाग शिवालय से यात्रा का शुभारंभ हुआ जो शहर के मुख्य चौराहे चौक,घूमना, नितागंजा होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची।शोभायात्रा में जनपद के लगभग सभी गणमान्य व्यक्ति दिखे भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी दुर्वासा आश्रम के महंत श्री ईश्वर दास ब्रह्मचारी बबुआ बाजपेयी, भैइयन मिश्रा, सतीस तिवारी,प्रिंस शुक्ला, कमलेश पाठक रा ष्ट्रीय ब्रह्म मंच के राष्ट्रीय सचिव अरविंद अवस्थी जिला अध्यक्ष अमन दुबे ब्राहमण समिति के पदाधिकारी, हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों सहित हजारों विप्र बंधुओ ने यात्रा की शोभा बढ़ाई,भगवान परशुराम एवं वावन भगवान की झांकियों पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की यात्रा में चल रहे लोगों के लिए श्रद्धालुओं ने जल पान,ठंडा की व्यवस्था की यात्रा संचालन में राष्ट्रीय ब्राह्मण का विशेष योगदान दिखा।




